मुहावरे और कहावतें

प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले प्रमुख व महत्वपूर्ण मुहावरे और कहावतें यहाँ दी गयी हैं। जोकि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

मुहावरा क्या है – ऐसा वाक्यांश है शब्दों का समूह जो अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं ऐसे वाक्यांशों को व्याकरण की दृष्टि से मुहावरा कहा जाता है। मुहावरे को किसी वाक्य में प्रयोग किया जाता है यह लोकोक्ति की भाँति स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
उदाहरण – थाली का बैंगन होना का अर्थ है– सिद्धान्तहीन व्यक्ति

लोकोक्ति क्या है – लोकोक्ति या कहावत एक स्वतंत्र वाक्य होते हैं जो अपने में ही अर्थ को छुपाये होती हैं अर्थात किसी लोकोक्ति को पढ़ कर ही लोकोक्ति का पूरा अर्थ जाहिर होता है। जबकि मुहावरे में वाक्यांश से उसका साधारण अर्थ जाहिर न होकर एक विशेष अर्थ निकल कर आता है।
उदाहरण – दाम लगाना का अर्थ है– मूल्य आँकना

कुछ प्रमुख मुहावरे और लोकोक्ति

1. कौड़ी को न पूछना का अर्थ है– निकम्मा समझना

2. अंधेर नगरी का अर्थ है– अन्याय की जगह

3. समुद्र मंथन करना का अर्थ है–  कठोर परिश्रम करना

4. ​बुरी तरह हारना का अर्थ है– मुँह की खाना

5. अगर-मगर करना का अर्थ है– बहाने बनाना

6. दिन को दिन और रात को रात न समझना का अर्थ है– कोई बड़ा काम करने समय अपने सुख आराम का कुछ भी ध्यान न रखना

7. चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है– क्षमता से अधिक व्यय करना

8. अपना उल्लू सीधा करने का अर्थ है– स्वार्थ पूर्ति

9. गागर में सागर भरना का अर्थ है– थोड़े शब्दों में अधिक कहना

10. घाट-घाट का पानी पीना का अर्थ है– बहुत अनुभवी होना

11. गाल बजाना का अर्थ है– डींग हाँकना

12. ‘चिकना घड़ा होना’ का क्या तात्पर्य है– निर्लज्ज होना

13. अग्नि परीक्षा देना का अर्थ है– कठिन परिस्थिति में पड़ना

14. तेली का बैल होना का अर्थ है– बुरी तरह काम में लगे रहना

15. कान फूँकना का अर्थ है– दीक्षित करना

16. ‘डींग हाँकना’ का अर्थ है– शेखी बघारना

17. ‘थाली का बैंगन’ का अर्थ है– सिद्धान्तहीन व्यक्ति

18. लुटिया डूब जाना अर्थ है– हार जाना

19. घर में दिया जलाकर मस्जिद में जलाना का अर्थ है– दूसरे को सुधारने के पहले अपने को सुधारना

20. नक्कारखाने में तूती की आवाज का अर्थ है– सुनवाई न होना

21. लेना-देना साढ़े बाईस का अर्थ है– सिर्फ मोल-तोल करना

22. सूरत नजर आना का अर्थ है– बहुत दिनों के बाद दिखाई पड़ना

23. द्रोपदी का चीर का अर्थ है– कभी समाप्त न होना

24. अंडे का शहजादा का अर्थ है– अनुभवहीन व्यक्ति

25. पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है– छोटी उम्र में ही बुद्धिमान होना

Popular posts from this blog

उत्तराखंड मे चंद वंश | चंद वंश राजा Chand Vansh in Uttarakhand in Hindi

उत्तराखंड का भूगोल व भोगोलिक संरचना 2023

उत्तराखण्ड के प्रमुख समाचार पत्र