Posts

Showing posts with the label उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल -Famous Bugyals in Uttarakhand

उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल -Famous Bugyals in Uttarakhand

Image
उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल उत्तराखंड के बुग्याल : उत्तराखंड के बुग्याल मुख्यतः चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में पाए जाते हैं। उत्तराखंड के प्रमुख बुग्यालों की जानकारी यहाँ दी गयी है। बुग्याल किसे कहते हैं ? उत्तराखंड में हिमशिखरों की तलहटी में जहाँ पेड़ों की पत्तियाँ समाप्त हो जाती हैं, वहाँ से विशालकाय घास के मैदान आरम्भ होते हैं, उन्हें बुग्याल कहते हैं। आमतौर पर यह बुग्याल 8000 फीट से 10,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित होते हैं। उत्तराखण्ड के गढ़वाल हिमालय में हिमशिखरों की तलहटी में जहाँ टिम्बर रेखा (यानी पेडों की पंक्तियाँ) समाप्त हो जाती हैं, वहाँ से हरे मखमली घास के मैदान आरम्भ होने लगते हैं। आमतौर पर ये 8 से 10 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित होते हैं। गढ़वाल हिमालय में इन मैदानों को बुग्याल कहा जाता है। बुग्याल हिम रेखा और वृक्ष रेखा के बीच का क्षेत्र होता है। स्थानीय लोगों और मवेशियों के लिए ये चरागाह का काम देते हैं तो बंजारों, घुमन्तुओं और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए आराम की जगह व कैम्पसाइट का।  गर्मियों की मखमली घास पर सर्दियों में जब बर्फ़ की सफेद चाद...