भारत में आये प्रमुख विदेशी यात्री
भारत में आये प्रमुख विदेशी यात्री एवं दूत भारत के इतिहास में समय-समय पर कई प्रख्यात विदेशी यात्री एवं दूतों ने भ्रमण किया। कुछ विदेशी यात्री भारत में अध्ययन-यात्रा के लिए आये, तो कुछ शासन-प्रशासन समझने के लिए भारत आये तो कई यात्री भारत में व्यापार की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से भारत आये। इन्हीं विदेशी यात्रियों में से कुछ प्रमुख यात्रियों एवं दूतों की जानकारी निम्न है — 1. मेगस्थनीज मेगस्थनीज सेल्यूकस द्वारा चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में (305 ई0पू0) भेजा था। मेगस्थनीज यूनानी शासक सेल्यूकस का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में आया था। मेगस्थनीज कई वर्षो तक चंद्रगुप्त के दरबार में रहा। उसने भारत में जो कुछ भी देखा, उसका वर्णन उसने अपनी “इंडिका” नामक पुस्तक में किया। मेगस्थनीज ने पाटलिपुत्र का बहुत सुंदर वर्णन किया है उसका कहना है की भारत का सबसे बड़ा नगर पाटलिपुत्र है नगर चारों ओर से दीवारों से घिरा है इस नगर में अनेक फाटक और दुर्ग बने हैं। नगर में अधिकांश मकान लकड़ीयों के बने है। 2. फ़ाह्यान चीनी यीत्री फाह्यान चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में भ...