UKSSSC Kanishtha Sahayak Exam Answer Key 28 October 2018
UKSSSC Kanishtha Sahayak Exam Answer Key 28 October 2018
UKSSSC 28 October 2018 Group C Exam (Answer Key) : UKSSSC द्वारा 28 अक्टूबर 2018 को आयोजित समूह ग भर्ती परीक्षा का पूर्ण प्रश्नपत्र उत्तरकुंजी (Exam Paper With Answer Key) सहित यहाँ उपलब्ध है। समूह ग (Group C) की इस परीक्षा द्वारा विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक / कंप्यूटर ऑपरेटर / वैयक्तिक सहायक / आशुलिपिक / डाटा एंट्री ऑपरेटर / निबंधन लिपिक / सहायक भण्डारपाल / बिक्रीकर्ता / संग्रह अमीन / वाहन चालक / प्रवर्तन चालक / स्टोर कीपर के पदों पर कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा यह परीक्षा 28 अक्टूबर 2018 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे के मध्य उत्तराखंड राज्य में आयोजित की गई
दिए गए उत्तर विभाग (UKSSSC) द्वारा जारी आधिकारिक उत्तरकुंजी (Answer Key) पर आधारित हैं।
UKSSSC Answer Key 2018 For Personal Assistant, Stenographers, Storekeeper, Jr Assistant / Computer Operator / Salesperson, Data Entry Operator, Registrar Clerk, Collection Amin एग्जाम पेपर – 2018
1. ‘उच्चारण’ शब्द का सन्धि–विच्छेद है :
(A) उचा + चरण
(B) उच् + चारण
(C) उच्च + चारण
(D) उत् + चारण
उत्तर.– D
2. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘करण’ कारक का उदाहरण है :
(A) राजा ने भिखारी को दान दिया।
(B) बच्चा पतंग उड़ाता है।
(C) बढ़ई लकड़ी से मेज बनाता है।
(D) खान से हीरे निकलते हैं।
उत्तर.– C
3. निम्नलिखित में से उत्क्षिप्त व्यंजन हैं :
(A) ट, ठ
(B) ड़ , ढ़
(C) ज़ , फ़
(D) ढ, ण
उत्तर.– B
4. अनुस्वार को कहते हैं :
(A) अयोगवाह
(B) विसर्ग
(C) अनुनासिक
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– A
5. ‘द्रौपदी का चीर होना’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) बढ़ा-चढ़ा कर कहना।
(B) अत्यधिक विस्तृत होना
(C) दृढ़ संकल्प लेना
(D) तुच्छ होना
उत्तर.– B
6. निम्नलिखित में से महादेवी वर्मा की रचनाओं के प्रकाशन का सही क्रम है :
(A) नीहार, रश्मि, नीरजा, सान्ध्यगीत
(B) नीहार, नीरजा, रश्मि, सान्ध्यगीत
(C) रश्मि, सान्ध्यगीत, नीहार, नीरजा
(D) नीरजा, रश्मि, नीहार, सान्ध्यगीत
उत्तर.– A
7. ‘सेना’ का पर्यायवाची है :
(A) कटक
(B) घटक
(C) तारक
(D) दक्षक
उत्तर.– A
8. माला फेरत जुग भया, गया न मन का फेर।
कर का मनका डारि के, मन का मनका फेर।।
उक्त पंक्तियों में अलंकार है :
(A) उत्प्रेक्षा
(B) श्लेष
(C) यमक
(D) रूपक
उत्तर.– C
9. ‘मगही’ किस उपभाषा की बोली है ?
(A) छत्तीसगढ़ी
(B) बिहारी
(C) पूर्वी हिन्दी
(D) मालवी
उत्तर.– B
10. वर्ण ‘व’ का उच्चारण स्थान है :
(A) ओष्ठ
(B) ओष्ठ-कण्ठ
(C) दन्त-ओष्ठ
(D) कण्ठ-तालु
उत्तर.– C
11. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी युक्त शब्द है :
(A) तरुच्छाया
(B) तरुछाया
(C) तरुछाय्या
(D) तरुचछाया
उत्तर.– A
12. निम्नलिखित में से ‘तद्भव’ शब्द है :
(A) समुद्र
(B) शांति
(C) ताप
(D) काज
उत्तर.– D
13. निम्नलिखित में से ‘शैलेश मटियानी’ की रचना नहीं है :
(A) आकाश कितना अनन्त है।
(B) सर्पगन्धा
(C) बावन नदियों का संगम
(D) एक सड़क सत्तावन गलियाँ
उत्तर.– D
14. अधोगति में उपसर्ग है :
(A) अध
(B) अधो
(C) अधः
(D) गति
उत्तर.– C
15. ‘आवाहन’ का विलोम शब्द है :
(A) अवरोह
(B) अनुवर
(C) विसर्जन
(D) अनाहार
उत्तर.– C
16. बुराइयों से सदैव दूर रहिए। इस वाक्य में रेखांकित शब्द में संज्ञा है :
(A) समूहवाचक संज्ञा
(B) भाववाचक संज्ञा
(C) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(D) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर.– D
17. हम बड़ों का आदर करते हैं। इस वाक्य को प्रकार है :
(A) आज्ञार्थक
(B) निश्चयार्थक
(C) संकेतार्थक
(D) इच्छार्थक
उत्तर.– B
18. ‘कारतूस’ किस भाषा का शब्द है ?
(A) अंग्रेजी
(B) अरबी
(C) पुर्तगाली
(D) फ्रांसीसी
उत्तर.– D
19. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सदैव एकवचन प्रयुक्त होता है ?
(A) जनता
(B) ऑख
(C) आँसू
(D) बाल
उत्तर.– A
20. ‘असूर्यपश्या’ शब्द का अर्थ है :
(A) जिसे सूर्य भी न देखे
(B) जिसका सूर्य भी स्पर्श न कर सके
(C) ऐसा पर्दा जिसे सूर्य भी न भेद सके
(D) सूर्य की ओर मुख किये हुए
उत्तर.– B
21. शीतकाल में, श्री बद्रीनाथ की मूर्ति सांकेतिक रूप से किस स्थान पर स्थानांतरित होती है ?
(A) वैष्णव मन्दिर, जोशीमठ
(B) नरसिंह मन्दिर, जोशीमठ
(C) आदि मन्दिर, नई टिहरी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– B
22. जौनसार का हनोल मन्दिर किस वास्तुशैली में बनाया गया है ?
(A) हूण वास्तुशैली में
(B) महीश वास्तुशैली में
(C) पगोड़ा वास्तुशैली में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– A
23. गाँव A के उत्तर में गाँव B है। गाँव B के पूर्व में गाँव C है। गाँव A के बायीं ओर गाँव D स्थित है। गाँव D की किस दिशा में गाँव C स्थित है ?
(A) दक्षिण – पूर्व
(B) उत्तर – पूर्व
(C) उत्तर
(D) दक्षिण
उत्तर.– B
24. ‘मेम्वायर ऑफ देहरादून’ पुस्तक के लेखक हैं :
(A) एटकिन्सन
(B) ई0 सेरमन ओकले
(C) एच0जी0 वाल्टन
(D) जी0आर0सी0 विलियम्स
उत्तर.– D
25. एक फल विक्रेता के पास कुछ सेब हैं। वह 40% सेब बेचने के पश्चात उसके पास 420 सेब हैं। उसके पास
शुरु में सेब थे :
(A) 588
(B) 600
(C) 672
(D) 700
उत्तर.– D
26. वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई :
(A) 1 जून, 2001 ई0 को
(B) 1 जून, 2002 ई0 को
(C) 1 सितम्बर, 2002 ई0 को
(D) 1 अक्टूबर, 2002 ई0 को
उत्तर.– B
27. बजट 2018-19 ई0 में, किसकी खेती को ‘हरित स्वर्ण’ कहा गया ?
(A) धान की खेती
(B) मक्का की खेती
(C) गेहूं की खेती
(D) बाँस की खेती
उत्तर.– D
28. गंगोत्री का ‘गंगा माता मंदिर’ बनवाया :
(A) सुदर्शन शाह ने
(B) कीर्ति शाह ने
(C) अमर सिंह थापा ने
(D) प्रताप शाह ने
उत्तर.– C
29. निम्न वक्तव्य में किस आन्दोलन का वर्णन किया गया “उन्होंने वह काम किया जो तिलक भी नहीं कर सके थे। उन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन को क्रान्तिकारी आन्दोलन के रूप में परिवर्तित कर दिया।” – कूपलैण्ड
(A) होमरूल आन्दोलन
(B) असहयोग आन्दोलन
(C) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(D) भारत छोड़ो आन्दोलन
उत्तर.– B
30. उत्तराखण्ड हिल स्टेट काउंसिल की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?
(A) 1967 ई०
(B) 1973 ई0
(C) 1979 ई0
(D) 1976 ई०
उत्तर.– B
31. निम्न में से भू-आबद्ध पत्तन है :
(A) मुम्बई
(B) कोलकाता
(C) विशाखापत्तनम
(D) चेन्नई
उत्तर.– C
32. बम्बई में ‘सोशल सर्विस लीग’ की स्थापना की थी :
(A) एम0 मालबारी ने
(B) एन0एम0 जोशी ने
(C) के0 कर्वे ने
(D) डी0 मंचाराम ने
उत्तर.-B
33. अरुण जखमोला किस खेल से सम्बन्धित हैं ?
(A) वॉलीबाल
(B) शतरंज
(C) स्कीइंग
(D) क्रिकेट
उत्तर.– A
34. 10 नवम्बर, 1981 ई0 को मंगलवार था तो 11 नवम्बर, 1581 ई0 को कौन सा दिन था ?
(A) मंगलवार
(B) शनिवार
(C) शुक्रवार
(D) बुधवार
उत्तर.– D
35. ‘रात अब भी मौजूद है’ किसके द्वारा लिखी गई,
(A) लीलाधर जगूड़ी
(B) मंगलेश डंगवाल
(C) चन्द्र कुँवर बर्त्वाल
(D) गुमानी पंत
उत्तर.– A
36. मानव विकास सूचकांक (एच0डी0आई0) किसने विकसित किया ?
(A) यू0एन0सी0टी0ए0डी0
(B) यू0एन0आई0सी0ई0एफ0
(C) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(D) यू0एन0डी0पी0
उत्तर.– D
37. भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना किस वर्ष में हुई ?
(A) 1993 ई0 में
(B) 1994 ई0 में
(C) 2000 ई0 में
(D) 2002 ई0 में
उत्तर.– A
38. उत्तराखण्ड में ‘नमामि गंगे योजना का शुभारम्भ कब और कहाँ किया गया ?
(A) 5 जुलाई, 2016 ई0 – ऋषिकेश
(B) 6 जुलाई, 2016 ई0 – देहरादून
(C) 7 जुलाई, 2016 ई0 – हरिद्वार
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– C
39. चित्रकार मोला राम का परिवारिक पेशा था :
(A) चित्रकारी
(B) बढ़ईगिरी
(C) सुनार
(D) कला
उत्तर.– C
40. निम्नलिखित में से भारत में किस पठार का निर्माण ज्वालामुखी विस्फोट से हुआ है ?
(A) उत्तर का पठार
(B) दक्कन का पठार
(C) पूर्व का पठार
(D) पश्चिम का पठार
उत्तर.– B
41. अंगाली मठ स्थित है :
(A) पौढ़ी गढ़वाल जनपद में
(B) रुद्र प्रयाग जनपद में
(C) टिहरी गढ़वाल जनपद में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– C
42. चौथा खलीफा, जिसकी हत्या कुफा के मस्जिद में हुई थी, वह था :
(A) अबू बकर
(B) उस्मान
(C) अली
(D) उमर
उत्तर.– C
43. 11 बजे घण्टे तथा मिनट की सुई के बीच का कोण होगा:
(A) 15°
(B) 22 1/2°
(C) 30°
(D) 36°
उत्तर.– C
44. उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखण्ड) में नई औद्योगिक नीति की घोषणा की गई :
(A) 8 जुलाई, 2001 ई0 को
(B) 8 जून, 2002 ई0 को
(C) 8 जून, 2003 ई0 को
(D) 8 जून, 2001 ई0 को
उत्तर.– A
45. कृषि मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2017-18 में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन था :
(A) 277.49 मिलियन टन
(B) 257.50 मिलियन टन
(C) 287.49 मिलियन टन
(D) 297.50 मिलियन टन
उत्तर.– A
46. उजली या अनेरी होली का सम्बन्ध है :
(A) जौनसारी जनजाति से
(B) भोटिया जनजाति से
(C) थारु जनजाति से
(D) राजी जनजाति से
उत्तर.– C
47. किसने कहा, ‘नीति निर्देशक सिद्धांत, उद्देश्य और आकांक्षाओं की घोषणा मात्र हैं।’ ?
(A) बी0एन0 राव
(B) के0सी0 व्हीयर
(C) पनिक्कर
(D) लास्की
उत्तर.– B
48. ‘लोकताक झील’ किस राज्य में स्थित है ?
(A) केरल
(B) मणिपुर
(C) उत्तराखण्ड
(D) राजस्थान
उत्तर.– B
49. नेपाल और ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बीच युद्ध हुआ थाः
(A) 1816 ई0 में
(B) 1814 ई0 में
(C) 1815 ई0 में
(D) 1817 ई0 में
उत्तर.– B
50. मेसोपोटामिया के हथियार बने थे :
(A) काँसा
(B) लोहा
(C) जस्ता
(D) ताँबा
उत्तर.– A
51. वैदिक कालीन उत्तराखण्ड में किस ‘जन’ का शासन था ?
(A) पुरु
(B) पांचाल
(C) त्रित्सु
(D) अज
उत्तर.– C
52. अंतरिक्षयान ‘जूनों’ का सम्बंध किस ग्रह से है ?
(A) शनि
(B) मंगल
(C) शुक्र
(D) बृहस्पति
उत्तर.– D
53. ‘झाली–माली’ देवी की पूजा पद्धति की पाण्डुलिपि का पता लगाया
(A) राजेन्द्र प्रसाद बलोनी ने
(B) डॉ0 यशवंत सिंह कठोच ने
(C) महेश्वर प्रसाद जोशी ने
(D) बद्री दत्त पाण्डेय ने
उत्तर.– B
54. ‘हमेल’ है :
(A) सिक्कों की बनी गले में पहनने वाली माला
(B) सिक्कों का बना कमर का कमरबंद
(C) एक प्रकार का बाजूबंद
(D) पैरों का आभूषण
उत्तर.– A
55. कटेहर के हिन्दू राजा खडग (खडग सिंह) का ‘महताओं के देश कुमाऊँ में भागने का उल्लेख किस ग्रंथ में आया है ?
(A) तारीख-ए-मुबारक शाही
(B) मानोदय
(C) रामायण – प्रदीप
(D) किन्नर देश
उत्तर.– A
56. डी0एन0एस0 का पूरा नाम है :
(A) डाटा नेमिंग सर्विस
(B) डोमेन नेम सिस्टम
(C) डाटा न्यूमेरिक सिस्टम
(D) डीसेन्ट्रलाइज्ड नेमिंग सिस्टम
उत्तर.– B
57. पं0 गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ।
(A) सन् 1886 ई0 में
(B) सन् 1887 ई0 में
(C) सन् 1888 ई0 में
(D) सन् 1889 ई0 में
उत्तर.– B
58. निम्नलिखित में से, प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी आकृति आयेगी ?
59. टिहरी के परमार वंश के 55वें राजा का नाम है :
(A) महीपति
(B) प्रद्युम्न शाह
(C) बलभद्र शाह
(D) सुदर्शन शाह
उत्तर.– D
60. ब्रेक-इवेन बिन्दु है :
(A) वह स्थिति जब फर्म लाभ कमा रही हो।
(B) वह स्थिति जब फर्म को हानि हो रही हो।
(C) वह स्थिति जब फर्म को न लाभ हो और न हानि हो
(D) इसका लाभ-हानि से कोई सम्बन्ध नहीं है।
उत्तर.– C
61. ‘ए लिंग्विस्टिक स्टडी ऑफ जौनसारी’ प्रसिद्ध रचना है :
(A) लीलाधर जगूड़ी की
(B) शिवानंद नौटियाल की
(C) राजेन्द्र धस्माना की।
(D) उमादत्त शर्मा ‘सतीश’ की
उत्तर.– D
62. गाँधी जी का ‘दांडी मार्च’ साबरमती से किस तिथि को प्रारम्भ हुआ और किस तिथि को दांडी पहुँचा ?
(A) 12 मार्च 1930 ई0 और 5 अप्रैल 1930 ई0
(B) 15 मार्च 1930 ई0 और 10 अप्रैल 1930 ई0
(C) 8 मार्च 1930 ई0 और 30 मार्च 1930 ई0 ।
(D) 22 मार्च 1930 ई0 और 15 अप्रैल 1930 ई०
उत्तर.– A
63. कुमाऊँ पर गोरखा आक्रमण के समय नेपाल नरेश थे :
(A) जगजीत पाण्डे
(B) अमर थापा
(C) महेन्द्र चन्द
(D) रण बहादरु शाह
उत्तर.– D
64. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है :
(A) एन0एच0-2
(B) एन0एच0-4
(C) एन0एच0-6
(D) एन0एच0-7
उत्तर.– D
65. हवेनसांग द्वारा अपनी यात्रापथ में वर्णित, गोविषाण का वर्तमान नाम है :
(A) जोशीमठ
(B) काशीपुर
(C) लखनपुर
(D) चम्पावत
उत्तर.– B
66. ‘सनद’ के द्वारा भूमि देना प्रारम्भ किया गया :
(A) भास्करवर्मन द्वारा
(B) हर्षवर्धन द्वारा
(C) प्रभाकरवर्धन द्वारा
(D) राज्यश्री
उत्तर.– B
67. बालेश्वर मंदिर तथा बावड़ी उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र में कहाँ स्थित है ?
(A) अल्मोड़ा में
(B) चम्पावत में
(C) अस्कोट में
(D) पिथौरागढ़ में
उत्तर.– B
68. ब्लू हार्ट अभियान संबंधित है :
(A) मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता से
(B) हृदय शल्यचिकित्सा से
(C) अंग दान से
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– A
69. कीर्ति ग्लेशियर स्थित है :
(A) जनपद पिथौरागढ़ में
(B) जनपद चमोली में
(C) जनपद टिहरी गढ़वाल में
(D) जनपद उत्तरकाशी में
उत्तर.– D
70. खलंगा (देहरादून) के आंग्ल-गोरखा युद्ध में ब्रिटिश सेना का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था ?
(A) मेजर जनरल मॉर्ने
(B) मेजर जनरल आक्टरलोनी
(C) मेजर जनरल जिलेप्सी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– C
71. एक स्टेप फान्ट को बढ़ाने हेतु शार्टकट-की है :
(A) Ctrl +]
(B) Ctrl +[
(C) Alt +]
(D) Alt +[
उत्तर.– A
72. जैलंग पर्वत शिखर स्थित है :
(A) चमोली जिले में
(B) रुद्रप्रयाग जिले में
(C) उत्तरकाशी जिले में
(D) पिथौरागढ़ जिले में
उत्तर.– C
73. यदि LT का कूट लेखन 240 है, तो MD का कूट लेखन होगा :
(A) 51
(B) 17
(C) 52
(D) 241
उत्तर.– C
74. देहरादून का शिल्पी एवं चित्रकार जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया :
(A) इन्द्रमणि बडोनी
(B) रमेश चन्द्र
(C) हरिराम कोहली
(D) सुधीर रंजन खास्तगीर
उत्तर.– D
75. ‘कृषि मूल्य आयोग’ की स्थापना हुई :
(A) 1985 ई0 में
(B) 1949 ई0 में
(C) 1965 ई0 में
(D) 1991 ई0 में
उत्तर.– C
76. ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ प्रारम्भ हुआ :
(A) 6 अप्रैल, 1930 ई0 को
(B) 6 अप्रैल, 1931 ई0 को
(C) 6 अप्रैल, 1932 ई0 को
(D) 6 अप्रैल, 1934 ई0 को
उत्तर.– A
77. उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘पर्वतीय विकास विभाग’ की स्थापना की :
(A) 1949 ई0 में
(B) 1960 ई0 में
(C) 1966 ई0 में
(D) 1967 ई0 में
उत्तर.– D
78. ‘गुरु शिखर सबसे ऊँची चोटी है :
(A) विध्यांचल पर्वत की
(B) सतपुड़ा पर्वत की
(C) अरावली पर्वत की
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– C
79. गौरा देवी को ‘वृक्ष मित्र’ पुरस्कार प्राप्त हुआ :
(A) 1983 ई0 में
(B) 1984 ई0 में
(C) 1985 ई0 में
(D) 1986 ई0 में
उत्तर.– D
80. आइन-ए-अकबरी में भूमि को बाँटा गया :
(A) दो भागों में
(B) चार भागों में
(C) पाँच भागों में
(D) छ: भागों में
उत्तर.– B
81. कत्यूरी प्रशासन में, तहसील स्तर की प्रशासनिक इकाई को कहा जाता था :
(A) सर्मान्त
(B) कर्मान्त
(C) धर्मान्त
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– B
82. मिराइतोवा है :
(A) एक साफ्टवेयर
(B) एक नया सर्च इंजन
(C) टोक्यो ओलिम्पक (2020 ई0) हेतु शुभंकर
(D) फीफा वर्ल्ड कप (2022 ई0) हेतु शुभंकर
उत्तर.– C
83. उत्तराखण्ड (उत्तरांचल) जल संस्थान की स्थापना हुई :
(A) वर्ष 2000 ई0 में
(B) वर्ष 2001 ई0 में
(C) वर्ष 2002 ई0 में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– C
84. टोमकैट है :
(A) वेब सर्वर
(B) ऑपरेटिंग सिस्टम
(C) ब्राउजर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– A
85. गोरखा शासन के समय शुभ अवसरों व शादी के समय लिया जाने वाला कर का क्या नाम था ?
(A) पुंगाड़ी
(B) सलामी
(C) टीका भेट
(D) तिमारी
उत्तर.– C
86. यदि 9*3=6273, 8*2=6164, तो 10*5 = ?
(A) 5250
(B) 5205
(C) 5502
(D) 5515
उत्तर.– C
87. उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम लागू हुआ :
(A) 2 अप्रैल, 2016 ई0 को
(B) 4 अप्रैल, 2016 ई0 को
(C) 5 अप्रैल, 2016 ई0 को
(D) 6 अप्रैल, 2016 ई0 को
उत्तर.– B
88. निम्नलिखित अंको की श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर संख्या आएगी :
3, 29, 4, 6, 5, 127, 6, ?
(A) 215
(B) 216
(C) 217
(D) 218
उत्तर.– D
89. सोमचन्द के आगमन के समय कुमाऊँ में निम्न में से किस नरेश का आधिपत्य था ?
(A) वासुदेव
(B) ब्रह्मदेव
(C) बसन्तदेव
(D) निरम्बर देव
उत्तर.– B
90. पिट का इण्डिया एक्ट पारित हुआ :
(A) 1773 ई0 में
(B) 1767 ई0 में
(C) 1784 ई0 में
(D) 1813 ई0 में
उत्तर.– C
91. मौलाराम की कलाकृतियों को प्रकाश में कौन लाया ?
(A) डॉ0 शेखर पाठक
(B) मुकुन्दी लाल
(C) डॉ0 अजय सिंह रावत
(D) शिव प्रसाद डबराल
उत्तर.– B
92. छत्तीसगढ़ की बैलाडिला खान प्रसिद्ध है :
(A) लौह अयस्क के लिए
(B) कोयला के लिए
(C) अभ्रक के लिए
(D) ताँबा के लिए
उत्तर.– A
93. श्री बद्रीनाथ मंदिर का निर्माण हुआ है :
(A) पंवार शैली में
(B) उत्तराखण्ड शैली में
(C) मुगल शैली में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर.– C
94. निम्नलिखित आव्यूह में X के स्थान पर संख्या होगी :
(A) 5
(B) 8
(C) 9
(D) 11
95. 1857 ई0 की क्रान्ति के समय कुमाऊँ के कमिश्नर थे :
(A) एटकिन्सन
(B) रैम्जे
(C) ई0 गार्डनर
(D) मैक्सवेल
उत्तर.– B
96. न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति संबंधित है :
(A) राष्ट्रपति को संवैधानिक विषयों में परामर्श देना
(B) संविधान के विरुद्ध होने पर संसद के कानून को असंवैधानिक घोषित करना
(C) न्याय पालिका के संगठन को पुनर्विचार करना
(D) कानून का शासन सुरक्षित रखने के लिए कानून निर्माण
उत्तर.– B
97. उत्तराखण्ड की भोटिया जनजाति किस मानव प्रजाति से सम्बन्धित है ?
(A) नीग्रीटो
(B) प्रोटोआस्ट्रेलायड
(C) कार्कस्वायड
(D) मंगोलायड
उत्तर.– D
98. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान की शुरुआत हुई :
(A) अक्टूबर, 2015 ई0 में
(B) अक्टूबर, 2016 ई0 में
(C) अक्टूबर, 2017 ई0 में
(D) अक्टूबर, 2014 ई0 में
उत्तर.– A
99. भारतीय सैन्य अकादमी (आई0एम0ए0) की स्थापना हुई थी :
(A) 10 अक्टूबर, 1932 ई0 को
(B) 1 अक्टूबर, 1932 ई0 को
(C) 10 फरवरी, 1933 ई0 को
(D) 10 अप्रैल, 1933 ई0 को
उत्तर.– B
100. निम्नलिखित में से, अंको का कौन-सा समुच्चय इस समुच्चय (48, 24, 12) जैसा है ?
(A) (40, 20, 10)
(B) (44, 22, 10)
(C) (42, 20, 10)
(D) (46, 22, 11)
उत्तर.– A