15 August Speech in Hindi 2019 -15 अगस्त पर भाषण 2019
15 अगस्त पर भाषण 2019
15 August Speech in Hindi 2019
नमस्कार, आप सभी आदरणीय अध्यापकों अभिभावकों और मेरे प्यारे मित्रों| आप सभी को आजादी की ढेर सारी बधाईयाँ.
आज के दिन को भारत के इतिहास का सबसे सर्वश्रेष्ठ दिन माना गया है| 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था जिसे आजाद करने के लिए न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जाने गंवाई थी.
आज का दिन उन सभी शहिदों को याद करने का है उनके इस कर्ज को तो हम कभी नहीं चूका पाएंगे लेकिन इतना जरुर है की उनके द्वारा दिलाई गयी इस आजादी को हम संभाल कर रखेंगे.
ब्रिटीशियों ने जो किया है उससे सिख लेनी है हमें और अपने भारत को इतना मजबूत करना है की कोई और हम पर कब्जा करने की तो दूर की बात है हमारे भारत की तरफ आँख उठा कर भी न देख सके.
हमारे भारत के लिए जीन हस्तियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है मै उनको नमन करता हूँ और कसम खाता हूँ की अपने भारत के लिए अगर जान भी देनी पड़ेगी तो मैं पीछे नहीं हटूंगा.
भारत माता की जय, भारत माता की जय, बस यही नारा है इन्कलाब जिंदाबाद के लिए मुझे अब मर मिट जाना है
“भारत माता की जय”
