उत्तराखंड का भूगोल व भोगोलिक संरचना 2023
उत्तराखंड का भूगोल व भोगोलिक संरचना उत्तराखंड का भूगोल व भोगोलिक संरचना : उत्तराखंड के 86 प्रतिशत भाग पर पहाड़ एवं 65 प्रतिशत भाग पर जंगल पाए जाते हैं। स्वतंत्रता के समय भारत में केवल एक ही हिमालयी राज्य ‘असम’ था। इसके बाद जम्मू और कश्मीर दूसरा तथा तीसरा राज्य नागालैण्ड बना, ऐसे ही उत्तराखंड 11वाँ हिमालयी राज्य बना। लेकिन वर्तमान में भारत की संसद द्वारा 31 अक्टूबर 2019 से ‘जम्मू और कश्मीर राज्य‘ को दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में ‘जम्मू और कश्मीर’ और ‘लद्दाख’ में बदलने से उत्तराखंड 10वाँ हिमालयी राज्य बन गया है। उत्तराखंड का ग्लोब पर विस्तार उत्तरी अक्षांश (North latitude) में 28º43’ से 31º27’ तथा पूर्वी देशांतर (East Longitude) में 77º34’ से 81º02’ के मध्य में स्थित हैं, उत्तराखंड का अक्षांशिय (Latitude) व देशांतरिय (Longitude) विस्तार क्रमशः 2º44’ और 3º28’ हैं। इसका आकर लगभग आयताकार है, तथा राज्य के पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई 385 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण तक इसकी चौड़ाई 320 किलोमीटर हैं। उत्तराखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलो...
