Posts

Showing posts with the label Uttarakhand General knowledge (GK) July 2019

Uttarakhand General knowledge (GK) Important Question – Answer 2019

 उत्तराखंड राज्य की किस झील में ‘सी-प्लेन’ चलाने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी गयी है? टिहरी झील उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील में सी-प्लेन (Sea-Plane) चलाने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी गयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दिसंबर 2018 में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।  National Child Labor Project (NCLP) स्कूल उत्तराखंड के किस जिले में खोला जायेगा ? ऊधमसिंह नगर बाल श्रमिकों के लिए ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट (एनसीएलपी) विद्यालय खोलने की तैयारी राज्य सरकार द्वारा चल रही है। यह उत्तराखंड में स्थित दूसरा एनसीएलपी विद्यालय होगा, पहला NCLP विद्यालय देहरादून में स्थित है। इस एनसीएलपी विद्यालय में 50 बाल श्रमिकों के समूह को पढ़ाया जाएगा।  लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल सोसायटी ऑफ केेमिस्ट्री द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के किन प्रोफेसर को सम्मानित किया गया है? प्रोफेसर डीएस नेगी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस...